Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन में पकड़े गये 5 संदिग्ध विदेशी नागरिक

सुरक्षा बलों की पकड़ में आए विदेशी नागरिक नेपाल के रास्ते बिहार पहुंचे थे। सभी अंधेरे में एक यात्री बस में सवार थे। गिरफ्त में लिए गए विदेशियों में चार सूडानी और एक बोल्विया का नागरिक है।

21 Sep 2025

पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन में पकड़े गये 5 संदिग्ध विदेशी नागरिक

पूर्वी चंपारण। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन इलाके से पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच संदिग्ध विदेशी नागरिकों को पकड़ा है। पकड़े गए विदेशी नागरिकों से पूछताछ की जा रही है।

सुरक्षा बलों की पकड़ में आए विदेशी नागरिक नेपाल के रास्ते बिहार पहुंचे थे। सभी अंधेरे में एक यात्री बस में सवार थे। गिरफ्त में लिए गए विदेशियों में चार सूडानी और एक बोल्विया का नागरिक है। इनके पास से उर्दू में लिखे नोट्स, कुछ पुस्तकें और दस्तावेज बरामद हुए हैं।

सुरक्षा बलों के अनुसार, शनिवार की देर रात एसएसबी को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध विदेशी पटना जाने की फिराक में हैं और सीमा पर स्थित अगरवा गांव से निकले हैं। एसएसबी के अधिकारियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद एसएसबी और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने घोड़ासहन बस स्टैंड पहुंचकर तलाशी शुरू की और एक निजी बस में सवार सभी विदेशी नागरिक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा एजेंसी की टीम सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए लोगों की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच है। पुलिस उनके पास से मिले कागजातों की जांच कर रही है।

पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान सूडान निवासी अब्दुल फितह (44), रमा सिद्दीकी (38), अली अब्दुल गफ्फार (27), अहमद डफआला (37) तथा बोलिविया निवासी मिगुएल सोलानो चावेज के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में सूडानी नागरिकों ने पढ़ाई करने की बात स्वीकार की है। हालांकि, सभी नेपाल के रास्ते बिहार आने की बात को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके हैं। इनसे आईबी के अधिकारी ने भी पूछताछ की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन में पकड़े गये 5 संदिग्ध विदेशी नाग
सुरक्षा बलों की पकड़ में आए विदेशी नागरिक नेपाल के रास्ते बिहार पहुंचे थे। सभी अंधेरे में एक यात्री बस में सवार थे। गिरफ्त में लिए गए विदेशियों में चार सूडानी औ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News